सभी भाईयो को
Indori indore
रविवार, 31 मई 2020
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🚩🚩🚩
आज माँ अहिल्याबाई होलकर का जन्मोत्सव है। हमारी प्रेरणास्त्रोत माँ का जीवन हमें संकटों से जूझते हुए लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। आइये माँ के जन्मोत्सव पर प्रण लें की अपने कर्तव्यों को निभाकर कोरोना की लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करेंगे।
भिया राम आज महारानी देवी को नमन
धर्मपरायण ! दानशुर ! कर्तुत्ववान राज्यकर्ता !
इन्दौर शहर के रचयिता इन्दौर की महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के 295 जन्मदिवस पर इन्दौर का शत शत नमन 🙏🏻🙏🏻🚩
शनिवार, 23 मई 2020
भिया आप सभी ये बात ध्यान रहे 1000 बार 👀👇🏻
ध्यान रहे,
मार्केट खुलने का इंतज़ार सिर्फ
आप ही नही कर रहे है,
कोरोना वायरस भी कर रहा है।
संभलकर रहे, सुरक्षित रहे।
लो भिया इन्दौर को सेव के लिए इंदौरवासियों को राहत अब #Online नमकीन खरीद सकते है। इंदौर कलेक्टर ने दी अनुमति
इंदौरवासियों को राहत
अब #Online नमकीन
खरीद सकते है।
इंदौर कलेक्टर ने दी अनुमति
गुरुवार, 21 मई 2020
अपने परिवार की सुरक्षा के लिए 2 मिनिट का समय निकाल कर इसे अवश्य पढ़े...!!!
https://youtu.be/21GgjN3iPI8अपने परिवार की सुरक्षा के लिए 2 मिनिट का समय
निकाल कर इसे अवश्य पढ़े...!!!
L.P.G.गैस सिलेण्डर की भी "एक्सपायरी डेट" होती है।
एक्सपायरी डेट निकलने के बाद गैस सिलेण्डर को इस्तेमाल करना बम की तरह खरतनाक हो सकता है। आमतौर पर गैस सिलेण्डर की रिफील लेते समय उपभोक्ताओं का ध्यान इसके वजन और सील पर ही होता है।
उन्हें सिलेण्डर की एक्सपायरी डेट की जानकारी ही नहीं होती।
इसी का फायदा एलपीजी की आपूर्ति करने वाली कंपनियां उठाती हैं और धड़ल्ले से एक्पायरी डेट वाले सिलेण्डर रिफील कर हमारे घरों तक पहुंचाती हैं।
यहीं कारण है कि गैस सिलेण्डरों से हादसे होते हैं।
~कैसे पता करें एक्सपायरी डेट~
सिलेण्डर के उपरी भाग पर उसे पकड़ने के लिए गोल रिंग होती है और इसके नीचे तीन पट्टियों में से एक पर काले रंग से सिलेण्डर की एक्सपायरी डेट अंकित होती है। इसके तहत अंग्रेजी में A, B, C तथा D अक्षर अंकित होते है तथा साथ में दो अंक लिखे होते हैं।
A अक्षर साल की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च),
B साल की दूसरी तिमाही (अप्रेल से जून),
C साल की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितम्बर)
तथा
D साल की चौथी तिमाही अर्थात अक्टूबर से दिसंबर को दर्शाते हैं।
इसके बाद लिखे हुए दो अंक एक्सपायरी वर्ष को संकेत करते हैं।
यानि यदि सिलेण्डर पर A 16 लिखा हुआ हो तो सिलेण्डर
की एक्सपायरी मार्च 2016 है। इस सिलेण्डर का "मार्च 2016" के बाद उपयोग करना खतरनाक होता है।
इस प्रकार के सिलेण्डर बम की तरह कभी भी फट सकते हैं।
ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे इस प्रकार के
एक्सपायर सिलेण्डरों को लेने से मना कर दें तथा आपूर्तिकर्त्ता एजेंसी को इस बारे में सूचित करें !
Note : कृप्या घरेलू सुरक्षा के मद्देनजर इस पोस्ट को अधिक-अधिक शेयर करे !
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
-
https://youtu.be/21GgjN3iPI8 अपने परिवार की सुरक्षा के लिए 2 मिनिट का समय निकाल कर इसे अवश्य पढ़े...!!! L.P.G.गैस सिलेण्डर की भी "एक्सप...
-
आज माँ अहिल्याबाई होलकर का जन्मोत्सव है। हमारी प्रेरणास्त्रोत माँ का जीवन हमें संकटों से जूझते हुए लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा देता है...



